Posts

Showing posts from October, 2022

केदारनाथ : मुख्यमंत्री धामी ने किये बाबा के दर्शन, लिया यात्रा ब्यवस्थाओ का जायजा। Kedarnath। Pushkar singh dhami।

Image
                                         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्री केदारनाथ में पधारे साधु-संतों से भेंट करने के साथ ही वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत श्री केदारनाथ में हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए और सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के अन्दर पूर्ण किय जाएं। यह प्रयास किए जाएं कि यहां 15-20 हजार श्रद्धालुओं के प्रतिदिन ठहरने की उचित व्यवस्था रहे।                          उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु देवभूमि का अच्छा संदेश लेकर देश-दुनिया में जाएं, इसके लिए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कह...